PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले आप के अंदर छिड़ी जंग, पूर्व MLA सुशील रिंकू को मिली टिकट तो “आप” छोड़ सकतें हैं कुछ नेता,

Before the Jalandhar Lok Sabha byelection a war broke out inside AAP if former MLA Sushil Rinku gets the ticket then some leaders may leave Aam aadmi Party Jalandhar

पीटीबी पोलिटिकल न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते सुशील रिंकू को लेकर एक बड़ी खबर शाम से ही सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सुशील रिंकू को लोकसभा उपचुनावों का टिकट आम आदमी पार्टी के नेता देने को तैयार हैं और पार्टी के सीनियर नेता सुशील रिंकू को जल्द पार्टी में शामिल भी करने वाले, लेकिन सुशील रिंकू पार्टी में विरोधियों के कारण शामिल नहीं होन चाहते।

जानकारी मिली है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग रिंकू को पार्टी न छोड़ कर जाने के लिए मना रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में कांग्रेस नेता के घर पर मीटिंग रखी गई जिसमें प्रताप सिंह बाजवा, अवतार हैनरी, राजा वड़िंग, विक्रम चौधरी, सुशील रिंकू, आदि मौजूद थे। सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि पार्टी रिंकू को टिकट देने के का विचार कर रही है। लेकिन ये संभावना है कि रिंकू आप से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में जा सकते हैं। इन सभी खबरों के बीच देर रात सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर सुशील रिंकू को पार्टी हाईकमान लोकसभा उपचुनावों का उम्मीदवार घोषित करती है या सुशील रिंकू पार्टी में शामिल होते हैं तो पार्टी के ही कई नेता पार्टी को अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

वहीं यह भी जानकारी मिली है कि आप पार्टी के पास लोकसभा उपचुनावों के लिए कोई भी टक्कर का उम्मीदवार नहीं है ऐसे में सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल करना और सुशील रिंकू को लोकसभा उपचुनावों का प्रत्याशी घोषित करने के इलावा उनके पास कोई भी रास्ता नहीं है, वहीं इससे पहले आप पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मोहिंदर सिंह केपी के दिल्ली में हुई कई बैठकों के भी चर्चे थे, जो सफल नहीं हो पाए सूत्र बता रहें हैं।

सूत्र यह भी बता रहे हैं की जालंधर में हुई आप नेताओं की एक मेटिंग जिसमें आप पार्टी के नेता भी शामिल थे ने लोकसभा उपचुनावों को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत की है। सूत्रों का कहना है की अगर सुशील रिंकू को टिकट मिला तो पार्टी के ही कुछ नेता सुशील रिंकू को हराने की अंदर ही अंदर कोशिश भी कर सकते हैं, हालाँकि जब सुशील रिंकू आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं संबंधी कांग्रेस पार्टी के एक नेता से सम्पर्क किया तो

उन्होंने साफ मना करते हुए लिखा “NO” लेकिन आप पार्टी के एक सीनियर नेता का कहना है की सुशील रिंकू आप पार्टी में जल्दी ही शमिल हो रहे हैं और उनके पार्टी में शामिल होते ही कुछ नेता जो उनके विरोधी हैं अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को सौंप सकते हैं। अब देखना यह बड़ा ही दिलचस्प होगा की सुशील रिंकू कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी सालों पुराणी दोस्ती कायम रखते हुए चौधरी परिवार का साथ देते हैं या फिर आप में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पार्टी द्वारा उनको टिकट नहीं दिए जाने की कड़वाहट चुनाव मैदान में निकलते हैं।

Latest News