PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग

bhagwant mann at punjab assembly intoxicated demands of Akali Dal

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। शिरोमणी अकाली दल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है और दावा किया है मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘मजदूर दिवस’ के अवसर पर विधानसभा सत्र में नशे की स्थिति में उपस्थित हुए थे। शिरोमणि अकाली दल ने ट्वीट कर भगवंत मान पर बड़ा आरोप लगाया।

.

.

शिरोमणि अकाली दल ने ट्वीट कर कहा, यह बड़े शर्म की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ‘मज़दूर दिवस’ के अवसर पर विधानसभा के पवित्र सदन में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे! आप खुद देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कैसा बर्ताव कर रहे हैं! पार्टी ने आगे लिखा, शिरोमणि अकाली दल मुख्यमंत्री के इस आचरण की कड़ी निंदा करता है, और उन्हें इस दिन शराब पीकर नहीं आना चाहिए था!

.

.

शिरोमणि अकाली दल मांग करता है कि मुख्यमंत्री आज पूरे पंजाब के सामने अपना डोप टेस्ट करवाएं, ताकि पंजाब की जनता भी सच्चाई जान सके! इस मुद्दे पर विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी सवाय उठाया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि आप के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा ने भी भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में बैठने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है,

.

यह भी पढ़ें : दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जताया दु:ख,

.

तो यह विधानसभा के नियमों और विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्पीकर को संज्ञान लेंगे और डोप टेस्ट का आदेश देंगे। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, कि यहां अहंकार बोल रहा है। अपने ही मंत्रियों को गालियां देना, मुख्य सचिव को गालियां देना। यह सब अब साफ़ होता जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह,

.

भगवंत मान के मंत्रिमंडल की जो पूरी तस्वीर सामने आ रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज, जो भी लोग विधानसभा जा रहे हैं, वे अपना अल्कोहल टेस्ट करवाएं। नार्को टेस्ट भी बाद में हो सकता है। आपको यह भी बता दें कि इस पुरे मामले पर अभी तक मुख्यमंत्री भगवंत मान या उनकी पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।