PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

पंजाब सरकार ने किया सभी इंप्रवूमेंट ट्रस्ट को भंग, भगवंत मान सरकार ने जारी किए आदेश, किसके हाथ होगी अब जिम्मेदारी,

bhagwant mann cm punjab all improvement trusts dissolved in punjab by state government

PTB Big न्यूज़ चडीगढ़ : पंजाब की नई आम आदमी पार्टी सरकार ने सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भंग कर दिए हैं। जिसके बाद कांग्रेस सरकार के समय से नियुक्ति सभी चेयरमैनों और ट्रस्टियों की छुट्‌टी हो गई है। नया चेयरमैन बनाए जाने तक संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर ट्रस्ट का कामकाज देखेंगे। उन्हें बतौर चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चार्ज दिया गया है। पंजाब में इस वक्त 28 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट हैं। जिनमें जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पटियाला को लेकर काफी उठापटक मची हुई थी।

पंजाब में कांग्रेस सरकार बदलने के बाद भी कई कांग्रेसी कुर्सियों पर डटे हुए थे। पंजाब में करीब 40 बोर्ड, 12 निगम हैं। इनके अलावा मार्कफैड, मिल्कफैड, कोआपरेटिव बैंक समेत करीब 150 ऐसे बोर्ड और निगम हैं, जहां उच्च पद पर सरकार से जुड़ी पार्टी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। इनमें कई तो कैबिनेट रैंक वाले पद भी हैं। इन्हें मोटे वेतन के साथ भत्ते, सरकारी कोठी और गाड़ी के साथ गनमैन भी मिलते हैं।

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीती हैं। राज्य सरकार में CM समेत 18 मंत्री बन सकते हैं। ऐसे में बाकी विधायकों को एडजस्ट करने के लिए बोर्ड और निगमों का सहारा लिया जाएगा। पंजाब में संगठनात्मक तौर पर आप ज्यादा मजबूत नहीं है और उनके अधिकांश सक्रिय नेता चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में जल्द विधायकों को बोर्ड और निगम में नई कुर्सियों का तोहफा मिल सकता है।