PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

केंद्र सरकार ने दिया पंजाब सरकार को बड़ा झटका, डेवलपमेंट फंड के 1100 करोड़ रोके, क्या कहा?

bhagwant mann cm punjab vs center government over rural devolapment fund

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब की नई आम आदमी पार्टी सरकार को एक और बड़ा झटका दिया है। केंद्र ने रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) के 1100 करोड़ रुपए रोक लिए हैं। केंद्र का कहना है कि पंजाब सरकार पहले पंजाब देहाती विकास एक्ट 1987 में संशोधन करे, उसके बाद फंड जारी होगा। असल में पिछली कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए मिले फंड को किसानों की कर्ज माफी में खर्च कर दिया था। जिसके बाद केंद्र ने यह सख्ती दिखाई है।

केंद्र सरकार का कहना है कि रूरल डेवलपमेंट फंड का पैसा खरीद केंद्रों के विकास के लिए दिया जाता है। यह पैसा इसी पर खर्च होना चाहिए। इसके लिए पंजाब सरकार को अपने पंजाब ग्रामीण विकास अधिनियम 1987 में संशोधन करना चाहिए। इसके बाद ही फंड जारी होगा।

केंद्र ने पिछली कांग्रेस सरकार के वक्त भी 1200 करोड़ का फंड रोक लिया था। उस वक्त यह सामने आया कि सरकार ने ग्रामीण विकास का पैसा किसानों की कर्ज माफी में बांट दिया गया। उस वक्त पंजाब सरकार ने भरोसा दिया कि वह एक्ट में संशोधन कर लेंगे। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार यह सुनश्चित करेगी कि जिस काम के लिए फंड आया हो, उसी पर खर्च होगा। केंद्र बदले की भावना से काम न करे। यह पिछली सरकार की नाकामी और गलती है, इसका खामियाजा हम क्यों भुगतें।