PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

हरियाणा : चलती बस में लगी आग, 10 श्रद्धालु जले जिंदा, 25 से ज्यादा झुलसे; डीसी ने हादसे संबंधी क्या कहा,

haryana-nuh-8-devotees-burnt-alive-mathura-vrindavan-varanasi-sad-news

.

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 25 से अधिक बुरी तरह झुलस गए। 8 लोगों की मौत मौके पर ही हुई, 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

.

.

घायलों ने बताया है कि हादसा नूंह जिले में तावड़ू गांव के पास हुआ। बस में 64 लोग सवार थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया।

.

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अधिकांश घायलों को नूंह के नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। तावड़ू गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बस में आग लगी देखी तो ड्राइवर को आवाज लगाकर रुकने को कहा। बस नहीं रुकी तो मोटरसाइकिल से पीछा किया और ड्राइवर को सूचना दी। तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

.

.

गांववालों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया था। पुलिस को भी जानकारी दी थी। तब तक कई लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। उनमें से 8 की मौत हो चुकी थी। बस में आग लगने से हंसराज, पायल शर्मा, सोनी शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, सुदेश कुमारी, उर्मिला शर्मा, निशा शर्मा, अंजू शर्मा, मीना रानी, कृष्णा, नरेश कुमार, जसविंदर राणा, बलजीत सिंह, पूनम, वाय कुमारी, शांति, आदि लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों की पहचान की जा रही है।

.

वहीं, मृतकों में से अब तक 6 की पहचान हो चुकी है। उनमें शशि शर्मा पत्नी राकेश कुमार, उनका बेटा गौतम शर्मा, शशि की पौत्री जोविता उर्फ खुशी सभी निवासी शालीमार नगर होशियारपुर पंजाब, सुनीता भसीन पत्नी राजेश भसीन निवासी मॉडल टाउन कमालपुर पंजाब, दर्शन लाल पुत्र हरि राम निवासी जालंधर पंजाब और अमर रानी पत्नी कश्मीर सिंह निवासी न्यू सैनी एन्क्लेव मोहाली शामिल हैं।

.

.

नूंह के DC धीरेंद्र खड़गटा ने इस मामले में बताया है कि हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में उपचार चल रहा है। उपचार वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद 4 घायलों को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

DC के अनुसार, 2 लोगों को दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर किया है। इस घटना को लेकर तावडू के SDM संजीव कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। घटना के संबंध में उनके मोबाइल नंबर 9996384249 और पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 8930900281 पर संपर्क किया जा सकता है। बस में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मधुबन से फोरेंसिक विभाग की टीम नूंह पहुंच रही है।

.