PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

शेयर बाजार : निवेशकों को लगी 5 लाख करोड़ की चपत, कितना गिरा मिडकैप इंडेक्स, जाने,

business-mayhem-midcap-smallcap-stocks-indian-stock-market-investors-suffered-loss-5-lakh-crore-due-to-heavy-selling

.

.

PTB Business न्यूज़ दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार में आज यानि मंगलवार के दिन भारी गिरावट देखी जा रही है। सबसे बड़ी गिरावट मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में देखने को मिल रही है। मिडकैप स्टॉक्स में बिकवाली के चलते निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1000 अंकों से ज्यादा 1300 अंकों के करीब नीचे जा लुढ़का है। निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 430 अंकों के करीब नीचे जा फिसला है।

.

.

बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1000 अंकों से ज्यादा नीचे जा फिसला है। बाजार में निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली देखी जा रही है। सेंसेक्स भी करीब 635 और निफ्टी 200 अंकों के करीब नीचे जा फिसला है। फिलहाल सेंसेक्स 338 अंकों की गिरावट के साथ 73,561 और एनएसई का निफ्टी 123 अंकों की गिरावट के साथ 22,319 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

.

.

.

बाजार में इस भारी गिरावट के चलते निवेशकों को आज के कारोबार में अबतक 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपये से नीचे जा फिसला है और 398.55 लाख करोड़ पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 403.39 लाख करोड़ रुपये रहा था।

.

.

.