PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब में लोगों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी करवाई,

haryana panchkula only officers who behave well with the public will be posted in the police stations

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पुलिस थानों में कोई भी मुलाजिम या अफसर अब आम लोगों से दुर्व्यवहार नहीं कर सकेगा। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के ऐसे अफसरों और मुलाजिमों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है, जिनका बर्ताव आम लोगों के प्रति अच्छा नहीं रहा है। विभाग ने ऐसे एसएचओ व अन्य अफसरों को थानों से हटाने की योजना बना ली है। इन्हें भविष्य में भी जनता से सीधे संपर्क वाले पदों पर तैनात नहीं किया जाएगा।

पुलिस का प्रशासनिक विंग यह रिकॉर्ड खंगालते समय उन थाना प्रभारियों की सूची भी तैयार कर रहा है, जिनमें पर फर्जी पर्चे दर्ज करने के आरोप भी लग चुके हैं। जानकारी के अनुसार सभी जिलों के एसएसपी को अपने अधीन थानों के प्रभारियों व अन्य मुलाजिमों के बारे में रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इसमें आम लोगों से एसएसपी कार्यालयों में पहुंची उन शिकायतों को भी संबंधित अधिकारी के रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा, जो लोगों ने सीधे तौर पर पुलिस अधिकारी के बर्ताव के बारे में की हैं।

विभाग की इस कार्रवाई के ऐसे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है, जिन पर रिश्वतखोरी के आरोप भी लगते रहे हैं। विभाग के सूत्रों से पता चला है कि यह सारी कार्रवाई उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत सरकार ने पुलिस और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ईमानदार अफसरों की तैनाती का फैसला किया है, वहीं दागी अधिकारियों को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।