PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Punjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई, SDM कार्यालय पर की रेड, लाखों की नकदी हुई बरामद,

big-action-by-punjab-vigilance-bureau-raid-on-sdm-office-24-lac-cash-recovered

.

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना जिले के अधीन पड़ते रायकोट उपमंडल कार्यालय में विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने अचानक छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान दफ्तर से 24.06 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इस कार्रवाई के दौरान एस.डी.एम. गुरबीर सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि स्टेनो जतिंदर सिंह को विजीलेंस ने हिरासत में ले लिया।

.

जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई की शुरुआत स्थानीय विधायक हाकम सिंह ठेकेदार की टीम द्वारा की गई, जिन्होंने कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद कार्यालय पर दबिश दी। मामला गर्माने पर लुधियाना से विजीलेंस ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंची। डी.एस.पी. शिवचंद के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक गहन जांच चली। इस दौरान मीडिया और अन्य एजेंसियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

.

.

छापेमारी के दौरान एस.डी.एम. कार्यालय लगभग खाली पाया गया। स्टेनो का कमरा बाहर से बंद था और मुख्य द्वार भी बंद था, जिससे संदेह और गहराता गया। स्थानीय नागरिकों ने दावा किया कि कई वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी अक्सर भ्रष्टाचार की जड़ बन जाते हैं। उन्होंने मांग की है कि दो से तीन साल में कर्मचारियों के नियमित तबादले सुनिश्चित किए जाएं ताकि कार्यालयों में पारदर्शिता बनी रहे।

.