PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, एयरपोर्ट पर 50 के करीब यात्रियों को छोड़कर उड़ गई इस एयरलाइन की फ्लाइट, रनवे पर ही रह गए यात्री,

big carelessness go air flight flew away leaving 50 passengers airport passengers remained the runway PTB Big News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : आए दिन आ रही फ्लाइट्स से जुड़ी खबरें सुर्खियों बटोर रही हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरत में डालने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमानन कंपनी गो फर्स्ट की फ्लाइट सोमवार को 50 से अधिक यात्रियों के बिना ही रवाना हो गई।

Go Air इस मामले में अपनी इंटरनल जांच कर रहा है। ये घटना कल की है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही छूट गए इन सभी 50 पैसेंजर्स को Go Air ने दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने Go Air से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद Go Air पर DCGA जरूरी एक्शन ले सकता है।

कई यात्रियों ने बाद में विमानन कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और इस मामले में हुए ट्वीट कर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 सोमवार को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, विमान 54 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर गया। ये यात्री रनवे पर बस में ही बैठे रह गए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने बेंगलुरु एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर कहा कि ‘गो फर्स्ट की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली G8116 फ्लाइट 54 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। फ्लाइट में इन 54 यात्रियों का सामान सवार था। लेकिन इन यात्रियों को लिए बिना ही विमान ने उड़ान भरी।

Latest News