PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, कॉलोनाइजर और कारोबारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी

big-ed-action-in-punjab-ed-raids-all-the-locations-of-colonizer-and-businessman-vikas-pasi-big-news

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब समेत कई राज्यों में आज (शुक्रवार) सुबह एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीमों ने दबिश दी है। ED की तरफ करोड़ों रुपए के पर्ल्स चिटफंड घोटाले से जुड़े मामले में कार्रवाई चल रही है। शाम तक ही साफ हो पाएगा ED को इस जांच में क्या मिलता है। लेकिन टीमें जांच में जुटी हुई है। वहीं, ED की जांच में किसी तरह की रुकावट न आए।

.

.

इसके स्थानीय पुलिस व सुरक्षा एजेसियां भी साथ में है। हालांकि इस छापेमारी के बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने से अभी बच रहे है। लुधियाना में शुक्रवार सुबह अचानक ईडी ने दस्तक दी। कॉलोनाइजर और कारोबारी विकास पासी के सभी ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। ईडी ने शहर के सभी ठिकानों पर छापेमारी की और अंदर बैठे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें कारोबारी विकास पासी से भी ईडी पूछताछ कर रही है।

.

.

कारोबारी और कॉलोनाइजर विकास पासी की एप्पल हाइट्स नाम से अपनी खुद की कंपनी है। विकास पासी शहर के मशहूर कॉलोनाइजर हैं और जॉकी रियल एस्टेट में जाना-पहचाना चेहरा हैं। विकास पासी का लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर भी ऑफिस है। ईडी ने सुबह-सुबह उनके सभी ठिकानों पर छापेमारी की, छापेमारी की मुख्य वजहों का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि

.

.

रियल एस्टेट से जुड़ी एक डील को लेकर वह काफी समय से ईडी के निशाने पर थे। ईडी की छापेमारी के बाद लुधियाना में रियल एस्टेट से जुड़े सभी कारोबारियों में खलबली मच गई है। कई नामी कारोबारी शहर से बाहर चले गए हैं। ईडी ने सुबह करीब 6 बजे सभी ठिकानों पर छापेमारी की और घंटों बाद भी पूछताछ जारी है और ईडी के अधिकारी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

.