PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर की प्रसिद्ध सब्जी मंडी बल में अनजान व्यक्तियों द्वारा मुंह और सिर पर चाकू मार कर एक महिला का कत्ल कर देने का मामला सामने आया है / महिला की लाश सब्जी मंडी में से बरामद की गई है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला नशा करने की आदी थी / वह नशा करने के लिए घर से निकली, लेकिन उसकी कत्ल की हुई लाश आज सब्जी मंडी में से पुलिस को बरामद हुई / जानकारी के मुताबिक मृतक महिला पर हरिमंदिर साहिब में संगत का सामान चोरी करने का मामला भी दर्ज था / इन चोरी के पैसों के साथ ही वह नशा करती थी /
इस मामले में परिवार का कहना है कि उनकी बेटी की नशे की लत ने सारा घर उजाड़ दिया है, वह घर का सामान बेच कर भी नशा करती थी और अब उसका कत्ल कर दिया गया है / इस मामले में अब परिवार ने इन्साफ की गुहार लगाई है / उधर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है / वहीं पुलिस का कहना है कि मृतका नशे की आदी थी, मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा /










































