PTB Big Breaking न्यूज़ केरला : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए कुछ राज्यों ने पहले से ही कमर कस ली है / केरल में अचानक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने दो दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है / नए आदेश के तहत केरल में 31 जुलाई से 1 अगस्त तक पूरी तरह से पाबंदियां लागू होंगी / देशभर में आ रहे कुल केस में से 50 फीसदी केस केरल से है, जिसके बाद यहां लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है /
. .केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में 6 मेंबरी टीम केरल भेज रही है / यह टीम विशेष रूप से इस बात की जांच करेंगे कि कोविड जांच, निगरानी और नियंत्रण कार्य कैसे चल रहे हैं / टीम अस्पतालों में बेड की स्थिति, ऐंबुलेंस, वेंटिलेटर और मेडिकल ऑक्सिजन के साथ-साथ कोविड-19 टीकाकरण के पर्याप्त संसाधनों की स्थिति को देखेगी /
..
आपको बता दें कि केरल में मंगलवार को 22 हजार से ज्यादा नए कोविड केस सामने आए थे / वहीं बुधवार को कोविड-19 के 22,056 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33,27,301 हो गई, जबकि 131 और लोगों की मौत होने के साथ वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,457 हो गई / राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 17,761 लोग संक्रमण से ठीक हुए, जिससे अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 31,60,804 हो गई है / राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,49,534 हो गई है /
. .राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मलप्पुरम में 3931, त्रिशूर में 3005, कोझिकोड में 2400, एर्नाकुलम में 2397, पलक्कड़ में 1649, कोल्लम में 1462, अलाप्पुझा में 1461, कन्नूर में 1179, तिरुवनंतपुरम में 1101 और कोट्टायम में 1067 मामले आए हैं / नए मामलों में 100 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं / राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,46,211 लोग निगरानी में हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































