PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

फगवाड़ा से बड़ी ख़बर, व्यापारी को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल,

Big news from Phagwara killing businessman panic in the area Big News

PTB Crime न्यूज़ फगवाड़ा : फगवाड़ा के घनी आबादी वाले अनोखी नगर इलाके में बीती देर रात तब दहशत फैल गई / मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय करियाना व्यापारी संजय सचदेवा को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया / जानकारी के अनुसार करियाना व्यापारी को गोली उसकी छाती में लगी है/

इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय सिटी फगवाड़ा के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह नाहर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व घटना का ज्याजा लेने के बाद बताया कि करियाना व्यापारी संजय सचदेवा किराने की दुकान के साथ मनी एक्सचेंज का भी काम करता है / उन्होंने बताया कि पीड़ित करियाना व्यापारी को नाजुक हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था /

जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है / यहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है / उन्होंने कहा कि अभी तक यह तथ्य स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने व्यापारी को गोली क्यों मारी है और इसके पीछे क्या मकसद रहा है /

घटना उपरांत फगवाड़ा के किराना व्यापारियों में भारी डर और दहशत पाई जा रही है / लोग सवाल कर रहे हैं कि फगवाड़ा में कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल क्यों हो गया है कि यहां आए दिन गुंडा तत्वों द्वारा मासूम लोगों को निशाना बना लूटपाट और गोलियां चला घायल किया जा रहा है /

Latest News