PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को पुलिस ने लिया हिरासत में,

big-news-minister-harjot-singh-bains-detained-by-delhi-police

.

.

PTB Political न्यूज़ दिल्ली : आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राजनीति में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पुलिस ने आज फिर हिरासत में ले लिया है। इस बीच हरजोत बैंस के साथ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ‘आप’ नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली के पटेल चौक से ‘आप’ नेताओं को हिरासत में ले लिया है। यहां यह भी बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरजोत सिंह बैंस को पुलिस ने दूसरी बार हिरासत में लिया है। इससे पहले बैंस को पुलिस ने पिछले शुक्रवार को हिरासत में लिया था।

.

.

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल ली है। इन तस्वीरों में केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए लिखा गया है ‘मोदी का सबसे बड़ा डर, केजरीवाल’।

.

.

.