PTB Big Accident न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब में लगातार बढ़ रही सर्दी के साथ-साथ अब घने कोहरे ने भी अपनी चादर को हाइवे पर फैलाना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से विजिबिलटी की समस्या पैदा हो रही है और ऐसी की वजह से आवाजाई वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है /
इन दिनों अभी घने कोहरे की शुरुआत पूरी तरह से हुई भी नहीं थी कि आज सुबह के समय नैशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो जाने की सूचना मिली है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया / हाईवे पर एक के बाद एक 11 गाड़ियों की टक्कर हो गई / बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चल है इस भयानक हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन कई लोग गंभीर रूप से घायल जरूर हुए हैं / इस घटना की सुचना मिलते ही जहां स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची वहीं इस घटना के बाद नेशनल हाइवे पूरी तरह से बंद हो गया, जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया /



































