PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब सरकार ने टैक्स नहीं अदा करने पर बादलों को दिया बड़ा झटका, एक साथ कई बसों के परमिट तुरंत प्रभाव से किये गए रद्द,

big step of punjab government and 31 integral coach permit of badals canceled with immediate effect punjab chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने टैक्‍स चुकाने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है / पंजाब सरकार ने बादलों की बसों पर भी कार्रवाई की, पंजाब परिवहन विभाग ने टैक्‍स न चुकाने और इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तेज़ी से कार्रवाई की है / विभाग ने मोटर वाहन कर चोरी करने के दोष अधीन 125 बस परमिट रद कर दिए हैं / इनमें से 31 परमिट पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उनके पारिवारिक सदस्यों की बसों के हैं /

पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि टैक्‍स चोरी करने वाले किसी भी व्‍यक्ति को नहीं बख्‍शा नहीं जाएगा / परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि यह कार्रवाई बकाया करों का भुगतान न करने और सिस्टम को धोखा देकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों के द्वारा की जा रही कोशिशों पर रोक लगाने के मद्देनज़र की गई है / यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 103 में दर्ज प्रावधानों के पालन के अंतर्गत की गई है /

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गलत कामों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा / RTA अथॉरिटी बठिंडा द्वारा कर डिफॉल्टर होने के कारण बादलों के 30 इंटैग्रल कोच परमिट ओरबिट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के अलावा न्यू फतह ट्रेवल्स का एक परमिट भी रद कर दिया गया है / मनदीप ट्रैवल्‍स के 16 और परमिट भी रद कर दिए गए हैं /

न्यू फतह बस सर्विस के विरुद्ध इस साल जनवरी से कर की देनदारी है, जबकि ओरबिट एविएशन प्राईवेट लिमिटेड के खि़लाफ़ मार्च महीने से अक्बटूर, 2021 तक कर जमा कराने में देरी करने के लिए कार्रवाई की गई है / इसी तरह की कार्रवाई करते हुए आरटीए अथॉरिटी फरीदकोट ने दो करोड़ 62 लाख रुपये की बकाया कर राशि वाले तीन इंटैग्रल कोच परमिटों के अलावा न्यू दीप बस सर्विस के 73 आम बस परमिट रद कर दिए हैं / मालवा बस सर्विस के दो आम बस परमिट भी रद कर दिए गए हैं /