bihar chunav 2020 actress ameesha patel sensational accusation of ljp candidate in alleged viral audio
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big मनोरंजन : बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी और बुधवार को जारी पहले चरण के मतदान के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिससे सियासी पारा और चढ़ गया है / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑडियो में जिस महिला की आवाज है वह खुद को अभिनेत्री अमीषा पटेल बता रही है /
.वह कह रही है कि बिहार में प्रचार के दौरान उसका बलात्कार भी हो सकता था, हालांकि, अमर उजाला इस कथित वायरल ऑडियो और बोलने वाली महिला के अमीषा पटेल होने की पुष्टि नहीं करता है / सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है /
.चुनाव के दौरान नेताओं के वीडियो और ऑडियो वायरल होने के मामले पहले भी देखे गए हैं / कुछ दिनों पहले लोजपा अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान का शूटिंग वाला एक वीडियो वायरल हुआ था / अब चुनाव के दौरान उनकी पार्टी के एक प्रत्याशी के खिलाफ यह ऑडियो वायरल हो रहा है / इस कथित ऑडियो में खुद को अमीषा पटेल बता रही महिला लोजपा प्रत्याशी पर सनसनीखेज आरोप लगा रही है /
बिहार में 28 अक्तूबर को पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार 26 अक्तूबर की शाम चार बजे खत्म हो गया था / लोजपा प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा अरवल में ओबरा सीट से चुनावी मैदान में हैं / बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने 26 अक्तूबर को लोजपा प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा के लिए चुनाव प्रचार किया और खुली गाड़ी में रोड शो किया था /
.अमीषा ने जनता से उनके लिए वोट मांगे और उन्हें जिताने की अपील की थी / अब चुनाव से ठीक पहले वायरल हुए इस ऑडियो में अमीषा पटेल कह रही हैं, ‘डॉ. प्रकाश चंद्रा एक नंबर के झूठे, ब्लैकमेलर और गंदे इंसान हैं / उन्होंने प्रचार के दौरान मुझे तंग करने और परेशान करने का प्रयास किया /
.ऑडियो के मुताबिक अमीषा का कहना है कि उनका बिहार में चुनाव प्रचार का अनुभव बेहद बुरा रहा / वो कहती हैं, ‘मेरा रेप भी हो सकता था / मैं न तो सही तरीके से सो सकी और न ही खा सकी / मैं इतनी डरी सहमी थी कि मैंने अगले दिन सुबह की फ्लाइट ली और खुद के पैसे से ही मुंबई गई /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
bihar chunav 2020 actress ameesha patel sensational accusation of ljp candidate in alleged viral audio




































