PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इस राज्य के राज्यपाल का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग हुए घायल,

bihar governor rajendra vishwanath arlekar convoy accident hajipur vaishali going muzaffarpur Big Accident

PTB Big न्यूज़ बिहार : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हाजीपुर के भगवानपुर के रतनपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ है। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान यह घटना हुई है। हादसे में दमकल की गाड़ी पलट गई। करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे।

बताया जा रहा कि राज्यपाल के काफिले में दमकल की गाड़ी चल रही थी। अनियंत्रित होने के बाद दमकल की गाड़ी डिवाइडर को पार कर रॉन्ग साइड में चली गई और सवारी से भरे ऑटो में टक्कर हो गई। दमकल और ऑटो के चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। एक सवारी की स्थिति गंभीर है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम शुरू कर दिया। घायलों को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां सबका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दमकल की गाड़ी पलट गई। टक्कर के बाद ऑटो का शीशा चकनाचूर हो गया। घटना के संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार राज्यपाल या किसी और सुरक्षाकर्मी को कुछ नहीं हुआ है, क्योंकि घटना दमकल की गाड़ी की वजह से हुई है। बताया गया कि दमकल की गाड़ी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के काफिले के पीछे चल रही थी। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने मशक्कत करते हुए इलाज के लिए भेजा है। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Latest News