PTB News

Latest news
चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता... एच.एम.वी. की बी.वॉक मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्श...

लालू यादव का सिंगापुर में किडनी का हुआ सफल ट्रांसप्लांट, बेटी ने की डोनेट,

bihar ready rock and roll rohini going donate kidney father lalu wrote wish me a good luck

PTB Big न्यूज़ पटना : पूर्व रेल मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए भर्ती हुए थे। लालू का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा। उनका ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पापा का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। पापा अभी आईसीयू में हैं। होश में हैं और बातें कर पा रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए कोटि कोटि धन्यवाद। वहीं तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर सफल ऑपरेशन की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी बहन रोहिणी को धन्यवाद दिया।

सिंगापुर के समय अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे किडनी दे रही बेटी रोहिणी आचार्या के साथ वह प्रोसिड्योर वेटिंग रूम में पहुंच गए। प्रोसिड्योर वेटिंग रूम से रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ तस्वीर शेयर कर ‘Ready to rock and roll…Wish me a good luck’ लिखा। इसके पहले रोहिणी ने नाती-नातिन और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर की थीं और रविवार रात लालू प्रसाद के लिए लोगों से दुआ की भी अपील की थी।

सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद के समर्थकों ने रोहिणी को भी दुआएं दीं। इधर, पटना में राजद दफ्तर समेत कई प्रमुख नेताओं ने लालू और रोहिणी के सफल ऑपरेशन के साथ दोनों की जल्दी रिकवरी के लिए दुआएं मांगी थी। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि सुबह जागने के बाद से सभी नेताओं समेत राजद के तमाम समर्थकों और लालू प्रसाद के चाहने वालों का ध्यान सिंगापुर पर ही है। सिंगापुर का समय भारत से करीब ढाई घंटे आगे है। यहां के हिसाब से शाम होने तक ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। डॉक्टरों ने सबकुछ नियंत्रण में और अच्छा बताया है।

Latest News