PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

भाजपा मुख्यालय पर ग्रनेड से हमला करने वालों को लेकर माननीय अदालत ने सुनाया फैसला,

bjp office attack case accused 3 day remand Mohali Court

.

.

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब भाजपा के हेडक्वार्टर के बाहर ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन और हरियाणा पुलिस की मदद से रेवाड़ी से 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों का सिविल अस्पताल मोहाली से मेडिकल जांच करवाने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

.

.

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले के सभी आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो रूपनगर के रतनगढ़ के रहने वाले हैं। अमनप्रीत सिंह का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है और उसके खिलाफ एस.ए.एस. नगर और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में नशे की वजह से 4 बेटों की हुई मौत, 5वां बिस्तर पर, दंपति का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, SSP ने कहा करवाई करेंगे,

.

यह कार्रवाई एक दिन पहले 5 अन्य आरोपियों बलविंदर लाल उर्फ ​​शमी, जसवीर सिंह उर्फ ​​जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी, रूबल चौहान और मंदीप उर्फ ​​अभिजोत शर्मा की गिरफ्तारी के बाद हुई है। उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर की जिगाना पिस्तौल बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद इस मामले में शामिल सभी 7 आरोपी अब पुलिस कस्टडी में हैं। इन सभी आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

.

यह भी पढ़ें : अपने बच्चे बचाओ! स्कूलों के बाद दो कॉलेजों को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी,

.