.
bjp protest outside delhi CM Arvind kejriwal house india
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, कईयों को किया गिरफ्तार,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं / बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा के सदस्यों ने आज हल्ला बोलते हुए मुख्यमंत्री के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि इस दौरान पुलिस ने कुछ सदस्यों को हिरासत में ले लिया /
..
जानकारी के अनुसार गुस्साए कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के बाहर लगे बेरिकेडिंग तोड़ दिए / पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया / हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है / दरअसल केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि यहां एनआरसी लागू हुई तो सबसे पहले तिवारी को ही शहर छोड़ना पड़ेगा /
..
आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने अतीत में कई मौकों पर यह मांग की है कि असम की तरह दिल्ली में भी एनआरसी को लागू किया जाना चाहिए / पिछले महीने तिवारी ने कहा था कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या सहित अवैध प्रवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के चलते दिल्ली में स्थिति ‘खतरनाक’ हो गई है क्योंकि इन लोगों को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
bjp protest outside delhi CM Arvind kejriwal house india



































