PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

BJP ने जारी की प्रत्‍याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

bjp releases final list of candidates for by elections

PTB Big political न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा समेत तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है / कांग्रेस के बाद भाजपा ने अपने प्रत्‍याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है / भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है / जबकि अर्की विधानसभा सीट से रतन पाल, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट से नीलम सरैक और फतेहपुर विधानसभा सीट से बलदेव ठाकुर प्रत्याशी होंगे /

.

.

बता दें कि भाजपा की 14 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति ने 4 अक्‍टूबर को मंडी लोकसभा से पांच, फतेहपुर विधानसभा से चार, अर्की विधानसभा से तीन और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा से दो दावेदारों का पैनल फाइनल किया गया था / इसके बाद इस सूची को दिल्‍ली हाईकमान को भेजा गया था / वहीं, 7 अक्‍टूबर को भाजपा ने अपने चारों प्रत्‍याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है /

.

भाजपा ने मंडी लोकसभा से महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर खुशाल सिंह, अजय राणा, निहाल चंद और पंकज जम्वाल के नाम तय किए गए थे / जबकि अर्की विधानसभा सीट से रतनपाल सिंह, गोविंद राम शर्मा और आशा परिहार का नाम फाइनल हुआ था / वहीं, फतेहपुर से कृपाल परमार, बलदेव ठाकुर, रीता ठाकुर और पंकज ठाकुर का नाम तय किया गया था / इसके अलावा जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा और नीलम सरैक के नाम पैनल में भेजे गए थे /

.

हालांकि रतन पाल पर किसान सभा और कोटखाई के बागवान राजेंद्र सिंह ने 70 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है / सिंह ने कहा कि उनका 70 हजार रुपया बकाया है / उन्होंने कहा कि साल 2005 में उन्होंने आरएफसी आढ़त सोलन में 165 सेब पेटियां बेची थीं, लेकिन उन्हें आज तक पेटियों का पैसा नहीं मिला जिसके चलते उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया /

.

लेकिन बार बार समन भेजने के बाद भी उन्होंने समन नहीं लिया, क्योंकि आढ़ती की ऊंची पहुंच थी / साथ ही बताया कि साल 2012 में उन्होंने कोर्ट से केस जीता जिसके बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिला / बागवान राजेंद्र सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से रतन पाल को टिकट न देने की मांग की थी /

.

हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्‍कर है / वहीं, कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा वीरभद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है / इसके अलावा फतेहपुर विधानसभा सीट से भवानी सिंह, अर्की विधानसभा सीट से संजय अवस्थी और जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से रोहित ठाकुर को मैदान में उतारा है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें