PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

Share Market में ‘ब्लैक थर्सडे’, खुलते ही सेंसेक्स गिरा धड़ाम, निवेशकों में मची हाहाकार,

black-thursday-in-the-stock-market-today

PTB Business न्यूज़ मुंबई : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का तत्काल और विनाशकारी असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद आज सुबह जैसे ही बाजार खुला, निवेशकों में बिकवाली की होड़ मच गई और चौतरफा हाहाकार मच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सूचकांक खुलते ही 657 अंकों का भारी गोता लगाकर 80,124 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 200 अंक से ज्यादा टूट गया।

.

.

बुधवार, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद थे, लेकिन इसी दिन अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया था। इस फैसले की खबर ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया। गुरुवार को जब बाजार खुला तो इस फैसले का सीधा असर दिखा। BSE का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,786.54 के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 80,754 पर खुला,

.

.

लेकिन कुछ ही मिनटों के भीतर बिकवाली के भारी दबाव के चलते 657.33 अंक लुढ़ककर 80,124 के निचले स्तर पर कारोबार करने लगा। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी अपने पिछले बंद 24,712.05 की तुलना में 24,695.80 पर खुला और देखते ही देखते 200 अंक टूटकर 24,512 के स्तर पर आ गया। बाजार में इस सुनामी का सबसे ज्यादा असर आईटी, टेक और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर पड़ा, जो बुरी तरह भरभराकर टूट गए।

.

शुरुआती कारोबार में ही BSE पर लगभग 1458 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल 1023 कंपनियों के शेयरों में ही खरीदारी देखने को मिली। गिरावट की इस लहर में लार्जकैप शेयरों में HCL टेक 2.30%, पावरग्रिड 1.50%, सनफार्मा 1.40%, TCS 1.30% और HDFC बैंक 1.25% तक टूट गए। इनके अलावा इंफोसिस, जियो फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक,

.

.

महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और रिलायंस जैसे दिग्गज शेयरों में भी भारी बिकवाली देखी गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का हाल और भी बुरा रहा, जहां कई स्टॉक्स 3% से 5% तक फिसल गए। हालांकि, इस बिखरते बाजार में भी हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स और टाइटन जैसे कुछ गिने-चुने शेयर हरे निशान में टिके रहने में कामयाब रहे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक टैरिफ को लेकर कोई सकारात्मक खबर नहीं आती, बाजार में अस्थिरता का माहौल बना रह सकता है।