PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

फिर हुआ कबाडखाने में ब्लास्ट, मजदूर के उड़े चीथड़े,

चाय पी रहा एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ पटियाला (रिपोर्टर) तरुण कुमार शर्मा : शहर की इंद्रा कालोनी में रिहायशी इलाके में बने कबाडखाने में सुबह 8.30 बजे ब्लास्ट हो गया, जिससे बिक्रम सिंह उर्फ नोनी (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोहर सिंह (55) घायल हो गया / उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया / शहर में डेढ़ महीने में कबाड़ में यह दूसरा बड़ा ब्लास्ट था / पुलिस ने इस मामले में कबाड़ गोदाम के मालिक गुरदेव सिंह के खिलाफ 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है /

घटना की जानकारी मिलते ही एस.पी. सिटी केसर सिंह धालीवाल, डी.एस.पी. सिटी-2 सुखअमृत सिंह रंधावा और थाना त्रिपड़ी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर राजेश मल्होत्रा मौके पर पहुंच गए / एस.पी. सिटी केसर सिंह ने इलाके को खाली करवा लिया और मौके पर फॉरैंसिक टीम को बुलाया / एस.पी. सिटी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया / सूत्रों के अनुसार गुरदेव सिंह ने बिक्रम सिंह नोनी को कबाड़ तोडऩे के लिए दिहाड़ी पर बुलाया था / जब उसने कबाड़ तोडऩे का काम शुरू किया तो अचानक धमाका हो गया जिससे उसके चीथड़े उड़ गए / इस ब्लास्ट से सामने चाय पी रहा मनोहर सिंह भी घायल हो गया /

शहर के रिहायशी इलाके में कबाड़ में पिछले डेढ़ महीने में यह दूसरा ब्लास्ट है / पिछले महीने लक्कड़ मंडी में एक शक्तिशाली ब्लास्ट में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और आज एक और ब्लास्ट हो गया / प्रशासन बार-बार हो रहे ब्लास्टों से सबक नहीं ले रहा है /

लक्कड़ मंडी में हुए ब्लास्ट के बाद किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई / उस समय जिस व्यक्ति का प्लाट था, उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था और बाद में रिहायशी इलाकों में से कबाड़ के गोदाम उठाने की कोई कोशिश नहीं की गई और अब फिर से गोदाम के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है /

अब तक हो चुके हैं कई प्रमुख ब्लास्ट :—–
*18 दिसम्बर 2017 को राजपुरा की मिर्च मंडी में ब्लास्ट के दौरान संजय कुमार नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
*12 नवम्बर 2017 को मंडी गोबिंदगढ़ में फैक्टरी में हुए ब्लास्ट से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
*16 नवम्बर 2017 को पटियाला की पुरानी मिर्च मंडी में तेल के कारखाने में हुए ब्लास्ट से मालिक के पुत्र की मौत हो गई थी।
*26 जून 2017 में मंडी गोबिंदगढ़ में आयरन फर्निश के यूनिट में ब्लास्ट के साथ वर्कर की मौत हो गई थी।
*20 फरवरी 2018 को घनौर के नजदीक गांव संधारसी में मटरों की प्रोसैसिंग करने वाली फैक्टरी में ब्लास्ट होने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई थी /