PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में बुड़ैल जेल में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, आलाधिकारियों के साथ पहुंची 4 थानों की पुलिस,

blast in chandigarh model burail jai police of 4 police stations arrived with top officials

PTB Big News चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की माडल बुड़ैल जेल में ब्लास्ट की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की बड़ैल जेल के अंदर ब्लास्ट हुआ है। जेल में ब्लास्ट के बाद बाद सायरन बजने लगा। सायरन बजते ही जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पता चला कि पिछले दिनों में मोहाली में हुई पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस मुख्यालय में हुई विस्फोट की घटना के चलते यह मॉक ड्रिल (Mock Drill) थी।

घटना की सूचना मिलते ही आइजी जेल दीपक पुरोहित, क्राइम ब्रांच एएसपी मनोज कुमार मीणा सहित पुलिस के अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के अलावा डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड, आपरेशन सेल, क्राइम सेल सहित चार थानों की पुलिस भी बड़ैल जेल पहुंची। इसके अलावा दमकल विभाग के फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचे हैं। जेल के बैरक में कैदियों की चेकिंग की गई।

बता दें कि इससे पहले माडल जेल बुड़ैल के पास टिफिन बम मिल चुका है। जिसका सीधा कनेक्शन जर्मनी में बैठे सिख फार जस्टिस के जुड़े जसविंदर सिंह मुल्तानी के साथ निकला है। बुडै़ल जेल में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल आतंकवादी परमजीत सिंह भ्यौरा, जगतार सिंह तारा सहित पांच आतंकवादी बंद हैं।