.
blast tarntaran terrorist attack nia investigation isi terror attack punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में पिछले दिनों हुए ब्लास्ट के बाद हो रही जांच में नई जानकारी मिली है / पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब और आसपास के राज्यों में 26/11 जैसे हमले करवाने की तैयारी में थी / इसके लिए आईएसआई ने ड्रोन के जरिये पंजाब में AK-47 और दूसरे हथियारों की डिलीवरी करवाई थी /
..
पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के एक माड्यूल का खुलासा करते हुए कहा कि आईएसआई ड्रोन के जरिए पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हथियारों की डिलीवरी करवा रही थी / आतंकियों को ISI की और से इसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 5 एके 47 राइफल, 16 मैग्जीन और 472 कारतूस ड्रोन के जरिए भेजे गए थे /
..
हमले के दौरान लाइव निर्देश देने के लिए ISI के हैंडलरों ने हथियारों की खेप के साथ सैटेलाइट फोन भी भेजे थे / आईएसआई ने 10 रुपये की नकली करंसी भी ड्रोन के जरिए भारत को भेजी थी / रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआई मुंबई की तरह पंजाब में भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमला करना चाहती थी / ISI पंजाब में धार्मिक डेरों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर आतंकियों से फायरिंग करवाकर बड़े हमले को अंजाम देने के फिराक में थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
blast tarntaran terrorist attack nia investigation isi terror attack punjab




































