.
.
bollywood actor akshay kumar will present before punjab police sit in 100 crore deal case mumbai
SIT के सामने पेश होने को लेकर अक्षय कुमार ने किसे किया फ़ोन, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ “मनोरंजन” : पंजाब पुलिस की SIT के सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार पेश होने की मंजूरी दे दी है / अक्षय कुमार ने अमृतसर के अलावा चंडीगढ़ में SIT के सामने पेश होने की अनुमति मांगी है /
.
100 करोड़ की डील करवाने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पंजाब पुलिस के सामने पेश होंगे / यह मामला पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और सुखबीर बादल की मुंबई में मीटिंग कराने से जुड़ा है /
.
पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) के सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार ने पुलिस के सामने पेश होने की मंजूरी दे दी है / अक्षय कुमार ने अमृतसर के अलावा चंडीगढ़ में SIT के सामने पेश होने की अनुमति मांगी है / ऐसे में एसआईटी के सम्मन पर अक्षय कुमार 21 नवंबर को पेश होंगे /
.
सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार चंडीगढ़ या अमृतसर में से कहां विशेष जांच टीम के सामने पेश होंगे इसे लेकर फाइनल कंफर्मेशन शाम तक होने की उम्मीद है / लेकिन यह तय है कि पंजाब पुलिस इस मामले में अक्षय कुमार से पूछताछ करेगी /
.
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार बेअदबी और गोलीकांड की जांच कर रही एसआइटी के सामने पेश होंगे या नहीं, इस पर संशय खत्म हो गया है / बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने मामले की जांच कर रहे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर पेशी से छूट मांगी थी, लेकिन उनको निराशा हाथ लगी / ऐसे में अब वह एसआइटी के समक्ष 21 या 22 नवंबर को चंडीगढ़ में पेश होंगे /
.
सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि उनका डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से कोई संबंध नहीं रहा है / वह यह बात टि्वटर पर भी कह चुके हैं / चंडीगढ़ में भी पूछताछ में यही कहेंगे, इसलिए उन्हें पेश न होने की इजाजत दी जाए /
.
सूत्र बताते हैं कि पुलिस अधिकारियों ने अक्षय को दो टूक कह दिया कि उनसे पूछताछ एक कानूनी प्रक्रिया है और उन्हें पेश होना ही पड़ेगा / एसआइटी की एक प्रश्नावली होती है, जिसका जवाब उन्हें देना पड़ेगा / इसके बाद अक्षय कुमार ने कहा कि वह 21या 22 नवंबर को एसआइटी के समक्ष पेश होंगे / सूत्रों का यह भी कहना है कि एसआइटी अक्षय कुमार से पांच प्रश्न करेगी / बताते हैं कि पुलिस ने उन्हें यह भी सहूलियत दी है कि अमृतसर या चंडीगढ़ उन्हें जहां आसानी हो, वहीं जांच में शामिल होने के लिए पेश हों /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
bollywood actor akshay kumar will present before punjab police sit in 100 crore deal case mumbai

































