PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Bollywood की करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को हुआ कोरोना, करण जौहर की पार्टी में हुईं थीं शामिल,

Bollywood's Kareena Kapoor and Amrita Arora got corona

PTB मनोंरजन News मुंबई : देशभर में कोरोना को लेकर एक बार फिर से दहशत देखने को मिल रही है। कुछ समय पहले ही एक्टर कमल हासन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जानकारी है कि दो दिन पहले करीना कपूर बहन करिश्मा कपूर के साथ करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी को कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर रखा गया था। बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले लोगों की RTPCT टेस्ट करने के आदेश दिए है।

बता दें कि करीना और अमृता खास दोस्त हैं और दोनों ही एक्ट्रेस हमेशा से ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती आई हैं। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए अपनी कई सारी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करण जौहर की पार्टी में दोनों शामिल थीं। साथ ही इन दोनों अभिनेत्रियों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए कई पार्टियां अटेंड की है जिसकी वजह से इन दोनों अभिनेत्रियों के सुपर स्प्रेडर होने की संभावना है। हालांकि दोनों एक्ट्रेस की ओर से अभी इसे लेकर कोई भी कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है।

करीना-अमृता से पहले काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की थी। इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार कमल हासन ने भी कन्फर्म किया था कि उन्हें कोरोना हो गया है। एक्टर ने इस सिलसिले में अपनी लापरवाही भी कुबूली थी। वहीं एक्टर अमित साध ने भी अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस संग साझा की थी और कहा था कि उन्हें माइल्ड सेम्पटम्प्स हैं।

करीना कपूर की बात करें तो एक्ट्रेस 21 फरवरी, 2021 को दूसरी बार मां बनी थीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जहांगीर अली खान है। करीना के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर उनके घरवालों के लिए भी जरूर ही चिंता का विषय होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वे हंसल मेहता संग भी एक प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।