PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इस स्कूल में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, ई-मेल से मिली धमकी, खाली करवाया गया स्कूल,

Bomb threat email to Indian School delhi chool has been evacuated Delhi Big News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के इंडियन स्कूल (Indian School) को परिसर में बम होने की धमकी मिली है। एक ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से बृजेश नामक व्यक्ति ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल बम स्क्वाड की मदद से चेकिंग जारी है। स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, सादिक नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर एक ईमेल भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि उसके परिसर में बम रखा गया है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। स्कूल के बाहर के वीडियो में एक बड़ी भीड़ देखी गई, जिसमें ज्यादातर छात्रों के माता-पिता गेट पर इकट्ठे हुए हैं। 

माता-पिता में से एक ने कहा कि उन्हें स्कूल से मैसेज मिला है कि अपने बच्चों को घर ले जाएं। यह पहली बार नहीं है जब स्कूल प्रशासन को बम की धमकी मिली है, पिछले साल नवंबर में, एडमिन को एक अज्ञात शख्स से इसी तरह का ईमेल आया था। हालांकि, जांच में पता चला था कि वह एक फर्जी ईमेल था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी बताया कि उनकी टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर हैं।

बम होने की धमकी मिलने के बाद से ही अभिभावकों में दहशत फैल गई। स्कूल की तरफ से उन्हें मैसेज भेजा गया कि कुछ अप्रत्याशित सुरक्षा कारणों से स्कूल जल्दी बंद करना पड़ रहा है। पूरी जांच के बाद स्कूल गुरुवार को फिर से शुरू किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि सभी को परिसर से बाहर निकाल लिया गया है।

Latest News