PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर में ‘ पृथ्वी दिवस ‘ पर बुकमार्क तथा पोस्टर बनाओ गतिविधि का आयोजन,

Bookmark and poster making activity organized on 'Earth Day' at Ivy World School Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जो प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पूरे संसार में धरती के संरक्षण के समर्थन में मनाया जाता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वासल एजुकेशन सोसाइटी के आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर में ‘ पृथ्वी दिवस ‘के उपलक्ष्य में बुकमार्क तथा पोस्टर निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। 

पृथ्वी दिवस ‘ के अवसर पर इस गतिविधि को करवाने का मुख्य उद्देश्य सभी को शुद्ध हवा ,शुद्ध पानी और शुद्ध पर्यावरण के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक इस गतिविधि में भाग लिया। विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से विभिन्न प्रकार के बुकमार्क तथा पोस्टर बनाए जो ‘पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर धरती के संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के प्रेरणात्मक सन्देश दे रहे थे।

छात्रों ने रंगों के माध्यम से अपने विचारों को बड़े ही जीवंत तरीके से कागज़ पर उतारा था। रंगों ने बच्चों के मनोभावों को अभिव्यक्ति प्रदान की थी जो देखते ही बनती थी। छात्रों द्वारा बनाए गए बुकमार्क तथा पोस्टर सभी को धरती के संरक्षण के लिए प्रेरणा देते हुए नज़र आए। बच्चों की इस कलाकारी ने सभी को पृथ्वी के प्रति अपने कर्त्तव्य के लिए जागरूक किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने सभी छात्रों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस पृथ्वी को रहने लायक बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और धरती के प्रति अपने निजी दायित्वों का भी पालन करना होगा।

वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान के.के. वासल, चेयरमैन संजीव वासल उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों तथा बुक मार्क्स की सराहना करते हुए सभी को अपनी इस धरती को सुन्दर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि विद्यालय पर्यावरण जागरुकता के लिए इस प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित करने के लिए हमेशा अग्रणी रहेगा।

Latest News