.
.
boy raped girl accused sister arrest Jaladhar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : अपनी ही सहेली को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भाई से दुष्कर्म करवाने वाली युवती को थाना लांबड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है / जबकि आरोपी भाई गुरविंदर सिंह अभी तक फरार है उसे पकड़ने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है / मामला जालंधर के गांव गाखलां का है /
.
.
मिली जानकारी के अनुसार, साल 2017 में आरोपी की बहन पीड़िता को बाजार जाने का कह कर अपने घर लेकर गई और वहां पर उसने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी / इसके बाद अपने भाई गुरविंदर सिंह से पीड़ित युवती का दुष्कर्म करवा दिया था / उसने पीड़ित युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो भी बनाई गई थी /
.
इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाता रहा डर के मारे पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया और परेशान रहने लगी / एक बार जब आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाया तो पीड़िता ने उसे मना कर दिया / जिसके बाद आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें पीड़िता के मामा को व्हाट्सएप कर दी /
.
मामा ने तस्वीरों के बारे में पीड़िता के घरवालों को बताया / घर पता चलने पर पीड़िता ने सारी कहानी अपनी दादी को बताई इसके बाद दादी और दादा पीड़िता को साथ लेकर थाना लांबड़ा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई / थाना लांबड़ा के एसएचओ पुष्प बाली ने बताया कि पीड़ित युवती की सहेली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है / आरोपी गुरविंदर की तलाश जारी है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
boy raped girl accused sister arrest Jaladhar Punjab


































