PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार

Bus driver sexually assaults 3 year old girl in Delhi school

PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : देश को शर्मसार कर देने वाली दो घटनाओं ने पुरे देश ही नहीं दिल्ली को को भी हिला कर रख रख दिया। स्लीपर बस में 11वीं कक्षा में पढने वाली लड़की के बाद अब दिल्ली के ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की नर्सरी छात्रा के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल बस चालक विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया।

.

.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी और परिवार को घटना की जानकारी 19 अगस्त की रात हुई मिली, जब बच्ची के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद उसकी मां ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने स्कूल में मौजूद एक “बैड अंकल” के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देता था। हालांकि, बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। परिजनों ने मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी।

.

.

इसके बाद 24 अगस्त को बच्ची को कुछ लोगों की तस्वीरें और स्कूल की CCTV फुटेज दिखाई गई। पुलिस के अनुसार, फुटेज देखने के बाद बच्ची ने स्कूल बस चालक विकास की पहचान आरोपी के तौर पर की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी विकास को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि वह करीब आठ महीने से स्कूल बस चला रहा था।

.

यह भी पढ़ें : Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

.

पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर की CCTV फुटेज में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर घूमते हुए देखा गया है। आरोप है कि वह बच्ची के बाथरूम जाने के दौरान उसके पीछे गया, उसे चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ यौन शोषण किया। पुलिस की शुरुआती जांच में बच्ची के साथ कथित तौर पर चार बार यौन शोषण किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

.

यह भी पढ़ें : देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

जांच एजेंसियों के अनुसार, फोन में छोटे बच्चों के साथ बनाए गए कई वीडियो मिले हैं। पुलिस इन वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान करने के साथ उनकी काउंसलिंग भी करा रही है। इसके अलावा स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कोई शिकायत या ऐसी घटना सामने आई थी या नहीं।