PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Share Market में आज देखने को मिली बंपर तेजी, जाने इसके पीछे का कारण,

business-share-market-today-15th-october-sensex-rise-big-update-stock-market

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर मार्केट में आज बुधवार, 15 अक्टूबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेडिंग के दौरान बीएसई सेंसेक्स 212.05 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,242.03 पर कारोबार करने लगा। वहीं, खबर लिखे जाने तक एनएसई निफ्टी 36.45 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 25,181.95 पर पहुंच गया।

.

.

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जहां ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।ऑटो सेक्टर में आज बंपर उछाल देखने को मिल रही है, जहां यह इंडेक्स 138 अंकों से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर पर नजर डाले तो इसमें 150 अंकों की तेजी बनी हुई। इस इंडेक्स में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टॉप पर बना हुआ है।

.

.

वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार का मूड बेहद दिलचस्प रहने वाला है। कल की तेज गिरावट के बाद अब निवेशक यह देखने को उत्सुक हैं कि क्या घरेलू खरीदारी और विदेशी संकेत बाज़ार को संभाल पाएंगे या नहीं। सुबह गिफ्ट निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 25,280 के पास ट्रेड कर रहा था, जिससे शुरुआती रिकवरी के संकेत मिल रहे थे, बाजार खुलने के साथ ही ऐसा होता हुआ दिख भी रहा है।

.

.

बीते कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल 7,048 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार 35वें दिन खरीदार बने रहे और लगभग 3,700 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह संकेत देता है कि बाजार में लोकल फंड्स अब भी भरोसे के साथ बने हुए हैं और गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं।

.

.

वैश्विक बाजारों की बड़ी सुर्खी रही डोनाल्ड ट्रंप की चीन को सोयाबीन ट्रेड पर धमकी। ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिका से सोयाबीन नहीं खरीदेगा तो उसके साथ पूरा व्यापार खत्म कर दिया जाएगा। इस बयान से एशियाई बाजारों में शुरुआती उतार-चढ़ाव देखने को मिला, हालांकि अमेरिकी बाजार दिन के अंत में कुछ संभल गए।