PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दिवाली से पहले शेयर बाजार फिर हुआ गुलजार, निवेशकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान,

business-share-market-why-indian-share-market-is-up-today-what-are-the-reasons-behind-stock-market-rally-share-market

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर मार्केट में आज यानि गुरुवार को निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। 16 अक्टूबर को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इस तेजी में बैंकिंग शेयरों की अहम भूमिका रही। ख़बरों के मुताबिक, दोपहर 1:47 बजे तक सेंसेक्स 718 अंक चढ़कर 83,324.23 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी-फिफ्टी 218 अंकों की बढ़त के साथ 25,542 के करीब पहुंच गया। लगभग 2,145 शेयरों में तेजी देखी गई,

.

जबकि 1,566 गिरे और 130 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा चमक बैंकिंग सेक्टर से आई. एक्सिस बैंक, एयू स्माल फाइनेंस बैंक में जबरदस्त खरीदारी हुई। आज की तेजी में टाइटन, अडानी पोर्ट, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों में 3 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला। एक्सिस बैंक का शेयर इसलिए उछला, क्योंकि कंपनी ने सितंबर तिमाही में मजबूत लोन ग्रोथ दिखाई है।

.

.

ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने एक्सिस बैंक पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग बनाए रखी है और इसका लक्ष्य मूल्य 1,250 रुपये प्रति शेयर बताया है। बाजार में यह भी चर्चा है कि सरकार छोटे बैंकों को बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में मिलाने की बड़ी योजना पर काम कर रही है, जिससे बैंकिंग सेक्टर में भरोसा और बढ़ा है। इस बढ़त में विदेशी निवेशकों की भागीदारी ने भी ताकत भरी। बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे,

.

जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 4,650.08 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इससे न केवल बाजार में लिक्विडिटी बढ़ी, बल्कि रुपये को भी मजबूती मिली। एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों को और जोश से भर दिया। प्रशांत तापसे ने कहा, “इस बार दिवाली से पहले दलाल स्ट्रीट पर तेजी की लहर छा सकती है। फेड के रेट कट की उम्मीद,

.

.

ग्लोबल पॉजिटिव सेंटिमेंट और IMF द्वारा भारत की जीडीपी ग्रोथ बढ़ाने के अनुमान से बाजार में उत्साह बना हुआ है। निवेशकों को एक और उम्मीद भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत से भी है। वॉशिंगटन में होने वाली इस बातचीत में एनर्जी ट्रेड पर फोकस रहेगा। राजेश अग्रवाल इस बातचीत में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। इस बारे में जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा,

.

.

“अमेरिकी प्रशासन के हाल के बयान से साफ है कि भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में तनाव कम हो रहा है। दोनों देशों के बीच जल्द ही कोई बड़ा व्यापारिक समझौता हो सकता है।” तेजी में एक और अहम रोल रुपये की मजबूती ने निभाया। रुपया 40 पैसे की बढ़त के साथ 87.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसमें RBI के हस्तक्षेप, डॉलर इंडेक्स में नरमी और घरेलू बाजार की मजबूती की बड़ी भूमिका रही। इसके अलावा तेल की कीमतों में कमी ने भी राहत दी।