PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जोमैटो के शेयर ने निवेशकों को हैरान करने वाली दी अचानक रिटर्न, तिमाही नतीजों के चलते आई यह तेजी,

business-share-market-zomato-share-price-eternal-q1-results-2025-profit-revenue-stock-market

PTB Business न्यूज़ मुंबई : बेहतर तिमाही नतीजों के चलते ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (इटरनल लिमिटेड) के शेयर में आज यानी मंगलवार 22 जुलाई को 15% की तेजी है। बाजार के शुरुआती कारोबार में ही इसमें 10% की तेजी थी। अभी (9:35AM) यह 14.45% ऊपर कारोबार कर रहा है। कल यानी सोमवार, 21 जुलाई को रिजल्ट के बाद जोमैटो का शेयर आज 7.50% की तेजी के साथ 276.50 रुपए पर बंद हुआ।

.

इटरनल का शेयर बीते 5 दिन में 15.61%, एक महीने में 20.27% और छह महीने में 44.87% का रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में 7,521 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। यह पिछले साल के मुकाबले 69.31% ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 4,442 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कुल कमाई में से कर्मचारियों की सैलरी और

.

.

टैक्स जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के पास 25 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। सालाना आधार (2025 के अप्रैल-जून) पर यह 90% गिरा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 253 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जोमैटो ने अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के स्टोर्स का विस्तार किया, जिसके कारण ऑपरेशनल कॉस्ट यानी लागत में बढ़ोतरी हुई है।

इस तिमाही में ब्लिंकिट के 243 नए स्टोर खुले हैं, जिससे स्टोर्स की संख्या बढ़कर 1,544 हो गई है। कंपनी का दिसंबर 2025 तक 2,000 स्टोर्स तक पहुंचने का टारगेट है। जून 2024 में जोमैटो ने 1,116 करोड़ रुपए की ग्रॉसरी, स्नैक्स, और रोजमर्रा की चीजें खरीदीं। जबकि जून 2025 में यह खरीदारी 129.1% बढ़कर 2,557 करोड़ रुपए हो गई। वहीं चेंजेज इन इनवेंटरीज ऑफ स्टॉक-इन ट्रेड में

.

.

जून 2024 में 17 करोड़ रुपए का चेंज था। वहीं जून 2025 में 273 करोड़ रुपए का चेंज हुआ। यानी स्टॉक में भारी बढ़ोतरी हुई। पहली तिमाही (Q1FY25) में जोमैटो ने ऑपरेशन (प्रोडक्ट-सर्विस बेचकर) से 7,167 करोड़ रुपए का राजस्व यानी रेवेन्यू जनरेट किया। पिछले साल के अप्रैल-जून के मुकाबले यह 70.39% बढ़ा है। अप्रैल-जून 2025 में कंपनी ने 4,206 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। 

.

इटरनल ने बताया कि यह पहली तिमाही है, जब कंपनी के क्विक कॉमर्स सेगमेंट ने कंपनी के इतिहास में फूड डिलीवरी सेगमेंट की तुलना में ज्यादा नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) दर्ज की है। जून तिमाही में कंपनी के क्विक डिलीवरी सर्विस सेगमेंट (ब्लिंकिट) की नेट ऑर्डर वैल्यू ₹9,203 करोड़ रही। वहीं कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस की नेट ऑर्डर वैल्यू ₹8,967 करोड़ रही।