PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

केबिनेट मंत्री Aman Arora ने आवास विभाग के 19 JE को सौंपे नियुक्ति पत्र,

Cabinet Minister Aman Arora handed over appointment letters to 19 JEs of Housing Department Big News Breaking

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा आज यहाँ पुडा भवन में 19 जूनियर इंजीनियरों (सिविल) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग में नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के अवसर मुहैया करवाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं

और मौजूदा सरकार ने अपने केवल 10 महीनों के कार्यकाल के दौरान 26000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी हैं। नव-नियुक्त जूनियर इजीनियरों को पूरी ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का प्रमुख एजेंडा है। उन्होंने सभी को रौशन भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए लिए गए अहम फ़ैसले का जिक़्र करते हुए

आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पेन्शन स्कीम को लागू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ (एस.ओ.पी.) तैयार करने के लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया है, क्योंकि मान सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव अजोए कुमार सिन्हा और मुख्य प्रशासक पुडा अपनीत रियात भी मौजूद थे।

Latest News