PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरजीत सिंह पर लगाए रिटायर्ड महिला जज व आप पार्टी की महिला नेत्री ने गंभरी आरोप,

Cabinet minister punjab rana gurjeet Singh accused of using abusive language the woman who complained the leader of aap party manju Rana kapurthala

PTB Big Political न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों आ गए हैं / कपूरथला के विधायक व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत पर रिटायर्ड महिला जज मंजू राणा ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है / उन्होंने पुलिस में इस संबंध में शिकायत भी दी है / आपको बता दें कि मंजू राणा बीते दिनों ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी /

वह इस समय कपूरथला विधानसभा हल्के की इंचार्ज भी हैं / कपूरथला सिटी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है / पुलिस थाने में दी गई शिकायत में रिटायर्ड जज मंजू राणा ने बताया कि दशहरे वाले दिन, 15 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने उनके लिए गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया था /

मंजू राणा के आज पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दशहरे वाले दिन उन्होंने अपनी टीम के साथ छबील लगा रखी थी / उसी समय कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह अपनी गाड़ी में दशहरा ग्राउंड की तरफ से आए और उनकी छबील के सामने गाड़ी रुकवाई / जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राणा गुरजीत को छबील ऑफर की तो उन्होंने मंजू राणा के लिए गलत शब्दावाली का इस्तेमाल किया /

मंजू राणा की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कपूरथला सिटी थाने के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है / वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री व कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मीडिया के सूत्रों को दिए जवाब में बस इतना ही कहा कि मंजू राणा सरासर उनपर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही है / कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत के अनुसार उन्होंने कभी किसी महिला के खिलाफ अभद्र शब्दावली का कोई इस्तेमाल नहीं किया वह सभी महिलाओं का सम्मान करते हैं /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News