.
cancelled trains today latest updates delhi pathankot ganganagar ambala new delhi ferozepur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर / अम्बाला : कोरोनावायरस के डर से रेलगाड़ियों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है / इसके चलते अम्बाला जंक्शन से होकर गुजरने वाली तीन रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है / ये रेलगाड़ियां अप और डाउन दोनों में 30 मार्च तक रद्द रहेंगी /
..
मीडिया को जानकारी देते हुए अम्बाला रेलवे स्टेशन के निदेशक बीएस गिल ने बताया कि कोरोनावायरस की एडवाइजरी जारी की गई है / वहीं यात्रियों की घटी संख्या की वजह से दिल्ली से पठानकोट जाने वाली 14035/14036 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों को 30 मार्च तक रद्द किया गया है /
..
इसके साथ-साथ श्रीगंगानगर से फिरोजपुर जाने वाली 14525/14526 अप और डाउन रेलगाड़ी को 30 मार्च तक रद्द किया गया है / वहीं नई दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाली रेलगाड़ी 12047/12048 अप और डाउन को 29 मार्च तक रद्द किया गया है / जिन यात्रियों ने इन रेलगाड़ियों में रिजर्वेशन करवाया था, उनका पैसा रिफंड किया जाएगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
cancelled trains today latest updates delhi pathankot ganganagar ambala new delhi ferozepur






































