.
Italy returned to Punjab from abroa old man dies in banga Punjab
पंजाब में अभी तक 112 केसों की नेगेटिव आई रिपोर्ट,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ बंगा : बंगा के सिविल अस्पताल में जर्मन वाया इटली होकर आए 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज दौरान मौत से हडक़ंप मच गया / हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि 6 मार्च को जर्मन वाया इटली 2 घंटे की एयर शिफ्टिंग वेट के बाद पुहंचे इस बुजुर्ग की बुधवार को सिविल हॉस्पिटल बंगा में इलाज के दौरान मौत हो गई /
..
हॉस्पिटल प्रशासन ने कोरोना की आशंका के कारण खून के सैंपल लेकर जांच लिए के लिए भेज दिए हैं / गांव पठलावा निवासी इस बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु में कोरोना वायरस का शक भी बताया जा रहा है /
.जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह (70) सुपुत्र जगन्नाथ निवासी पठलावा जो 7 मार्च को इटली से आया था / बलदेव सिंह को बुखार, खांसी व जुकाम आदि था, लेकिन देर रात लगभग 9:00 बजे उसे उपचार के लिए बंगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी आज सुबह तडक़े 4 बजे मृत्यु हो गई, हालांकि उसकी मृत्यु को हार्ट अटैक का कारण बताया जा रहा है /
.वहीं पंजाब में अभी तक 117 लोगों के सैंपल कोरोना वायरस के मद्देनजर लिए गए, जिनमें से 112 की रिपोर्ट नेगेटिव है / 4 की रिपोर्ट का इंतजार है और 1 कंफर्म केस की पुष्टि हुई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Italy returned to Punjab from abroa old man dies in banga Punjab






































