PTB News

Latest news
PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान

हिमाचल प्रदेश में हुआ भयानक कार हादसा, खाई में जा गिरी कार, युवा डॉक्टर की हुई दर्दनाक मौत,

car fell into ditch death of young doctor Chamba Himachal Pardesh

PTB Big Accident न्यूज़ चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के चांजू-नकरोड संपर्क मार्ग पर कार के खाई में गिरने से युवा चिकित्सक की मौत हो गई / कार में एक ही व्यक्ति सवार था / मृतक की पहचान अंकुश पुत्र धर्म सिंह वासी वार्ड नंबर तीन जेल रोड जिला मंडी के तौर पर की गई है /

बताया जा रहा है कि मृतक डॉ. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़ में चिकित्सक के तौर पर कार्यरत था / फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल दिशा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है / पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है /

आपको यह भी बता दें कि डॉ. अंकुश वैक्सीनेशन कैंप से वापस नकरोड़ की ओर लौट रहे थे / इसी दौरान रास्ते में चमयाग कैंची मोड़ के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी / कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों के सहयोग से घायलावस्था में डॉ अंकुश को उठाकर उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया / जहां मौजूद चिकित्सक ने डॉ अंकुश को मृत घोषित करार दे दिया /