PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

बड़ी खबर : केंद्र सरकार ने इस गंभीर बीमारी के फैलने से पहले, सभी सीमाओं-एयरपोर्ट पर बढ़ाई चौकसी,

case-of-monkeypox-found-in-pok-also-central-government-increased-vigil-on-borders-and-airports

PTB Big न्यूज़ भोपाल : अफ्रीकन कंट्री में मंकीपॉक्स तेजी से फैल रहा है। इस साल की शुरुआत से अब तक डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मंकीपॉक्स के चलते 548 लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीकन देशों के अलावा मंकीपॉक्स के दूसरे देशों में भी फैलने की संभावना है। इसके चलते भारत सरकार अभी से अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ बांग्लादेश और

.

.

पाकिस्तान की सीमाओं के पास स्थित भूमि बंदरगाहों के अधिकारियों को मंकीपॉक्स के चलते अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के प्रति सतर्क रहने को कहा है। सरकार के आदेश के बाद मंकीपॉक्स के खतरे को भांपते हुए चौकसी बढ़ा दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स से पीड़ित किसी भी रोगी के आइसोलेशन, प्रबंधन और इलाज के लिए दिल्ली में रुकने की खास व्यवस्था की है। यहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी करेगी।

.

.

दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल को नोडल केंद्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सभी राज्य सरकारों को भी अपने यहां ऐसे चिह्नित अस्पतालों की पहचान करने को कहा गया है। जहां मंकीपॉक्स से जुड़े मरीजों की मॉनिटरिंग और आइसोलेशन में रखा जा सके। मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को लेकर पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

.

.

इसमें त्वरित पहचान के लिए निगरानी बढ़ाए जाने के बीच मंकीपॉक्स को लेकर देश की तैयारियों की समीक्षा की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका के कई हिस्सों में इसकी व्यापकता और प्रसार को देखते हुए एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बताया है। साथ ही मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया हुआ है।

.

.

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी इस वायरस का पहला केस सामने आया है। इसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पीओके के रहने वाले 47 साल के शख्स में यह वायरस पाया गया है। यह शख्स हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा से पाकिस्तान लौटा था। एमपॉक्स के लक्षण के साथ इस शख्स को इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में भर्ती किया गया था।