PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

CBSE ने जारी किया 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 88.39% स्टूडेंट हुए पास,

cbse-released-the-result-12th-board-exam-big-news

.

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी दिए हैं। 88.39% स्टूडेंट पास हुए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

.

कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि

.

.

किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। रिजल्‍ट घोषित होने के बाद स्‍टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन ये केवल टेंपरेरी है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्‍कूल से लेनी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट आगे की पढ़ाई और अन्य आधिकारिक कामों के लिए जरूरी होती है। स्कूल आमतौर पर स्‍टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट के बारे में अपडेट कर देते हैं।

.