PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, कांग्रेस पार्टी से BJP में शामिल हुए तेजिंदर सिंह बिट्टू सहित कई नेताओं की सुरक्षा केंद्र सरकार ने ली वापस,

central-government-withdrew-the-security-of-10-bjp-leaders-who-joined-bjp-kamaldeep-singh-saini-jagdeep-jagga-rajpura-sukhwinder-singh-bindra-tejinder-singh-bittu

.

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली / जालंधर : केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूसरे दलों से कलटी मार कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कई पूर्व विधायकों एवं अन्य नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली है। भाजपा ने यह कदम केंद्र सरकार के माध्यम से उनकी जमीनी स्तर पर निष्क्रियता को देखते हुए उठाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि

.

.

हाईकमान ने पार्टी के स्तर पर दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं की गुप्त रिपोर्टें मंगवाई थी कि यह केंद्र की भारी सुरक्षा व्यवस्ता का तामझाम लेने के बाद लोगों के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई काम भी कर रहे हैं या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह सिर्फ केंद्र की सुरक्षा लेकर मौजमस्ती कर रहे हैं और सिर्फ अपना रुआब दिखा रहे हैं।

.

.

गुप्त रिपोर्ट हासिल होने के बाद पार्टी हाईकमान से केंद्र सरकार को ऐसे निष्क्रिय नेताओं की सुरक्षा को वापस लेने के लिए आग्रह किया गया था। केंद्र सरकार ने तुरंत प्रभाव से पंजाब के दस नेताओं जिनमें से कमलदीप सिंह सैणी, जगदीप जग्गा राजपुरा, सुखविंदर सिंह बिंद्रा लुधियाना, हरचंद बिट्टू कौर पूर्व विधायक महलकलां, तेजिंदर सिंह बिट्टू जालंधर के नाम शामिल हैं की केंद्रीय सुरक्षा वापस ले ली है।

.

.