PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब भाजपा को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा। कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक Rajkumar Verka, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, शाम सुंदर अरोड़ा, जीत महिंदर सिद्धू, अमरीक सिंह समराला, रिणवा और जोशन ने भी भाजपा छोड़ दी है। ये सभी नेता आज दिल्ली में फिर से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
. .
.
.प्रताप बाजवा उनके साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। अमृतसर में Rajkumar Verka ने कहा कि उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया है। भाजपा में शामिल होकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की थी। वेरका दिल्ली रवाना हो गए हैं। 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज कुमार वेरका को भाजपा ने काफी महत्व दिया था।
. .Rajkumar Verka चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में काम किया है। अमृतसर पश्चिमी विधानसभा सीट से विधायक रहे राज कुमार वेरका को आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह संधू के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वेरका पंजाब की राजनीति के बड़े दलित चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं।
.






































