PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आप विधायक अमित रत्न की बढ़ी मुश्किलें, सरपंच यूनियन ने खोला मोर्चा,

chandigarh bathinda sarpanch union demands action against aap mla Amit Ratan

PTB Big Political न्यूज़ बठिंडा : सरकारी ग्रांट रिलीज करने के बदले करीबी के चार लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार होने के मामले में बठिंडा देहात के विधायक अमित रतन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिला सरपंच के पति के बाद अब बठिंडा जिले की सरपंच यूनियन भी विधायक के खिलाफ उठ खड़ी हुई हैं। यूनियन ने भी आप विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शहर की सब्जी मंडी के समीप जिले की सरपंच यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह की अगुवाई में हुई। इस बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने सीधे तौर पर आप सरकार को चेतावनी दी कि अगर वह विधायक के खिलाफ कोई कारवाई न की तो सरकार के खिलाफ बजट सत्र के दौरान मोर्चा खोल देंगे। उनका कहना है कि सरपंच के पति प्रितपाल कुमार की पूरी शिकायत आप विधायक के खिलाफ है फिर उनसे पूछताछ और जांच क्यों नहीं हो रही?

विजिलेंस विभाग द्वारा प्रितपाल कुमार से रिश्वत लेते गिरफ्तार रेशम गर्ग विधायक अमित रतन का सबसे भरोसेमंद साथी था। भले ही विधायक ने दावा किया हो कि उनका पीए रणवीर सिंह था लेकिन इलाका वासियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे समय रेशम गर्ग अपने दोस्त अमित रतन के साथ था और पूरी चुनाव प्रचार के दौरान उसने ही पूरे सिस्टम को हैंडल किया था। बठिंडा देहात से जुडे कुछ लोगों का यहां तक कहना कि विजिलेंस द्वारा पकडा गया रेशम गर्ग और अमित रतन की दोस्ती पटियाला में पढ़ाई के दौरान से है।

गौरतलब है कि रेशम गर्ग की गिरफ्तारी के बाद विधायक ने फेसबुक पर लाइव होकर दावा किया था कि उसका पीए रणबीर सिंह है। जिला सरपंच यूनियन की बैठक के बाद जब शिकायतकर्ता एवं महिला सरपंच के पति प्रितपाल कुमार से मीडिया ने पूछा कि महिला सरपंच सीमा रानी सामने क्यों नहीं आ रहीं तो उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा बीमार हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे कि महिला सरपंच सामने क्यों नहीं आ रहीं? हर जगह पति को ही मोर्चा संभालना पड़ रहा है।

Latest News