PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

पंजाब, CBI ने रिश्वतखोरी के आरोप में DIG हरचरण सिंह भुल्लर को किया गिरफ्तार,

chandigarh-dig-ropar-range-ips-harcharan-bhullar-cbi-arrest

.

.

PTB Big न्यूज़ रोपड़ : पंजाब में पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरन भुल्लर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उन पर रिश्वत लेने के आरोप लगे है। सूत्रों के मुताबिक, मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। CBI की टीम ने उन्हें मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। हरचरन सिंह भुल्लर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं।

.

.

वे 2007 बैच के अफसर हैं और पंजाब पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इस समय वे डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर कार्यरत हैं। हरचरन सिंह भुल्लर अपने सख्त एक्शन और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ड्रग माफिया, संगठित अपराध और सामाजिक सुरक्षा जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की है, जिसके लिए उन्हें पुलिस विभाग में एक कड़े और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है।

.

.

सूत्रों के अनुसार, वे मासिक पांच लाख रुपए ले रहे थे। इस संबंध में सीबीआई को शिकायत मिली। इसके बाद सीबीआई की चंडीगढ़ यूनिट ने जांच शुरू की। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह मामला कब और कैसे शुरू हुआ। आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बताया कि यह मामला रिश्वतखोरी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई की जानकारी आने के बाद मामले की गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

.

.