PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस पर की हमलावरों ने फायरिंग, होमगार्ड जवान के पेट में लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी,

chandigarh fire at home guard Punjab Attackers opened fire on Punjab Police in Chandigarh Home Guard jawan shot in the stomach sensation spread in the area

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के सबसे बड़े शहर चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल फेज-1 और सेक्टर-29 के बीच स्थित इलाके में देर रात हुई फायरिंग में एक होमगार्ड वालंटियर गंभीर रूप से घायल हो गया / गंभीर रूप से घायल होमगार्ड वालंटियर को पास ही के अस्पताल में भर्ती करवाया व पास ही में मौजूद दूसरे मुलाजिमों ने हमलावर का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह उसे पकड़ पाने में नाकाम रहे /

बताया जा रहा है कि होमगार्ड वालंटियर पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है / होमगार्ड जवान की पहचान 40 वर्षीय प्रकाश सिंह नेगी के रूप में हुई है / देर रात तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी / वहीं थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है /

बताया जा रहा है कि देर रात एसएचओ की सरकारी गाड़ी में दो कांस्टेबल और होमगार्ड वालंटियर एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे तो इसी दौरान वारदात वाली जगह पर एक संदिग्ध व्यक्ति हरे रंग की जैकेट पहनकर खड़ा था / पुलिस कर्मियों की गाड़ी देकर उसने भागने की कोशिश की, जिस पर तुरंत होमगार्ड ने गाड़ी से उतरकर उसका पीछा किया / तभी अचानक आरोपित ने उसके पेट में गोली मार दी /

इस घटना की सुचना मिलते ही डीजीपी प्रवीर रंजन, एसएसपी कुलदीप चहल, एसपी सिटी केतन बंसल, एरिया डीएसपी और थाना प्रभारी राम रतन शर्मा सहित भारी पुलिस बल जीएमसीएच 32 परिसर में पहुंच गए / आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल टीम बनाकर सर्च आपरेशन चलाने के निर्देश जारी किए / देर रात भारी पुलिस बल ने जारी रखा सर्च अभियान सूत्रों के अनुसार पुलिस अधिकारियों को शक है कि

युवती से लूट की वारदात करने वाले आरोपित ने ही होमगार्ड पर गोली चलाई / वहीं एसएसपी के निर्देशानुसार देर रात तक शहर के बॉर्डर एरिया को सील कर सभी थाना पुलिस को सक्रिय कर दिया गया था / जबकि वारदात वाली एरिया सहित उससे लगने वाले जंगल एरिया में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था /