PTB Big Political चंडीगढ़ : आज बीजेपी द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस की जा रही हैं इस दौरान राणा गुरमीत सोढी ने भाजपा का हाथ थाम लिया है / आपको बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही राणा सोढी ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया है, जिसके तुंरत बाद ही वह भाजपा में शामिल हो गए /
आपको यह भी बता दें कि पंजाब के पूर्व मंत्री और गुरुहरसहाए के कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था / पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वे पार्टी में चल रही कलह से परेशान हैं /

वहीं नवजोत सिद्धू से विवाद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था और पंजाब में चरणजीत चन्नी की सरकार बनी थी / इसके बाद मंत्रिमंडल भी नया बनाया गया था / इसमें कैप्टन सरकार में खेल मामलों के मंत्री रह चुके राणा सोढ़ी को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था / चन्नी के सीएम बनने के बाद राहुल गांधी ने राणा सोढ़ी से मुलाकात भी की थी /



































