28 साल की उम्र में ही बना डाली देशभर में करोड़ों रूपये की चल-अचल संपत्ति, फ्राड के अभी तक दर्ज हो चुके हैं 5 के करीब केस,
PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : हरियाणा के Fake Chief secretary Sarbjit Singh Sandhu के शाही ठाठ की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें वह गनमैन बनाए पूर्व फौजियों के साथ नजर आ रहा है। यह तस्वीर किसी हिल स्टेशन की है। जिसमें पूर्व सैनिकों को उसने पुलिस कमांडो जैसी वर्दियां पहना रखी हैं। एक और फोटो में वह मुस्कराते हुए लोगों को Fake Visa देते नजर आ रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि Sarbjit Singh Sandhu ने अपने ऑफिस में 70 लाख का फर्नीचर लगा रखा था।
.इसके अलावा 61 Bank Account खोले हुए थे, जिनके जरिए वह Fake Visa से लोगों से 35 Crore ठग चुका है। इस आरोपी को Mohali पुलिस ने शुक्रवार 29 सितंबर को गिरफ्तार किया था। Sarbjit Singh Sandhu पंजाब में Amritsar के Bathinda पुलिस थाने के गांव Achint Kot (Punjab) का रहने वाला है, हालांकि उसने Patiala के Rajpura में Fake Address से Arms Licence बनवा रखा था। Sarbjit Singh Sandhu की उम्र 28 साल है और उसने बीए के साथ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की हुई है।
.
.
उसके खिलाफ अमृतसर, संगरूर और गुरदासपुर में धोखाधड़ी के 5 केस दर्ज हैं। उसने मोहाली में 2 जगह अपने office खोले थे, जिनमें एक मोहाली के सेक्टर 82 और दूसरा Dera Bassi में खोला हुआ था, हालांकि पुलिस ने अब दोनों आफिस सील कर दिए हैं। Fake Chief secretary Sarbjit Singh Sandhu का नेटवर्क Punjab के अलावा Haryana और Himachal Pardesh में फैला हुआ था। पंजाब में Sarbjit Singh Sandhu अपने ऑफिस के जरिए खुद एक्टिव था, Himachal Pardesh के Bilaspur में उसने 35 साल के राहुल को रखा था। जो संधू के लिए फेक वीजा और दिल्ली-कर्नाटक समेत दूसरे राज्यों में Fake Bank Account Arrange करता था।
.राहुल ने MBA फाइनेंस की डिग्री ले रखी है। हरियाणा में उसका साथी रवि मिश्रा था। Gurugram का रहने वाला रवि मिश्रा साइंस ग्रेजुएट है और संधू के लिए Fake Bank Account बनाने में मदद करता था। मोहाली पुलिस की Investigation के मुताबिक ठगी की रकम का 70% Sarbjit Singh Sandhu रख लेता था, बाकी 30% रवि और राहुल आपस में बांट लेते थे। यह भी खुलासा हुआ है कि जब ठगी का पता चलने पर लोग रुपए मांगने आते तो Sarbjit Singh Sandhu अपने रौब और Security से धमकाकर उन्हें भगा देता था।
.
Mohali Police के मुताबिक Sarbjit Singh Sandhu कहता था कि उसकी US में Sandhu Transport के नाम से Registered कंपनी है। वह आसानी से US और Canada के Visa Aggange कर सकता है। इसके लिए वह लोगों को अपनी Company का वर्कर बता देगा। इसी झांसे में कई Travel Agent तक संधू के झांसे में फंस गए। उन्होंने कमीशन के लिए Sarbjit Singh Sandhu के पास लोग भेजने शुरू कर दिए। जब वह Fake Visa था तो उस पर VFS Global के लिफाफे यूज करता था और उन पर बार कोड भी होता था, ताकि सबको लगे कि यह Embassy से आया है।

इसका खुलासा तब होता, जब लोग टिकट खरीदने के बाद Airport पहुंचते और वहां Immigration Authorities उन्हें रोक लेती थीं। Mohali के SSP Sandeep Garg ने कहा कि Sarbjit Singh Sandhu Haryana का Chief secretary बनता था, इसके लिए उसने लग्जरी गाड़ियां रखी थीं। काफिले की शक्ल में चलता था। Army के ex servicemen को police Commando जैसी वर्दी पहनाता था। Walkie Talkie पर ऑर्डर देता था। Sarbjit Singh Sandhu Immigration के नाम पर लोगों से ठगी करता था। लोगों को Fake PR Certificate देता था। Sarbjit Singh Sandhu ने देशभर में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बना रखी है। उसके खिलाफ 22 सितंबर को Police Station City Kharar में फ्रॉड की FIR Registered हुई थी। इसी केस में इसे गिरफ्तार किया गया है।




































