PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के किया अभी तक का बड़ा खुलासा,

chandigarh new reason murder singer sidhu moose wala revealed gangster lawrence bishnoi PTB Big Breaking News

PTB Big News चंडीगढ़ : गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की नई वजह सामने आई है। इस मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ के दौरान पंजाब पुलिस को मूसेवाला की हत्या की एक नई वजह बता दी है। इसके बाद पुलिस की जांच भी एक अलग दिशा में मुड़ गई है। 29 मई को मूसेवाला की मानसा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ का नाम आया था।

आपको यह भी बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पुलिस दिल्ली से पूछताछ के लिए लाई थी। इससे पहले लॉरेंस लगातार कह रहा था कि उसके गैंग ने मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की है। मिड्डूखेड़ा लॉरेंस का कॉलेज का दोस्त था। लेकिन अब उसने हत्या का एक नया कारण बता दिया है।

अब पूछताछ के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि मूसेवाला अपने गीतों के जरिए हमें उकसाता था। गीतों में हथियार दिखाते हुए ताल ठोक कर हमें चुनौती देता था, इसलिए हमने उसकी हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिश्नोई ने यह भी कहा है कि उसने मूसेवाला की हत्या के लिए किसी को भी सुपारी नहीं दी। अब तक यह कहा जा रहा था कि बिश्नोई ने गोल्डी बराड़ को मूसेवाला की हत्या का जिम्मा सौंपने से पहले दिल्ली के गैंगस्टर हाशिम को इस काम की सुपारी दी थी।

गैंगस्टर हाशिम भी लॉरेंस के साथ ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। तब हाशिम ने हत्या का काम अपने गुर्गे शाहरुख को सौंपा, जो मूसेवाला की रेकी करने गांव मूसा आया था, लेकिन कड़ी सुरक्षा को देखते हुए वह वारदात को अंजाम नहीं दे सका। सिद्धू मूसेवाला की मौत लीवर और फेफड़ों में गोली लगने से हुई थी। शूटरों ने थार गाड़ी में सवार मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 25 गोलियां थार गाड़ी को लगीं थी /

Latest News